पृथ्वी-2 और धनुष मिसाइलों का सफल परीक्षण

भारत ने शुक्रवार को उड़ीसा के बालासोर में अपनी दो बालिस्टिक मिसाइलों का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। दोनों मिसाइलें 350 किलोमीटर की मार करने में सक्षम हैं। धनुष को एक पानी के जहाज से पारादीप और पुरी के बीच स्थिक बंगाल की खाड़ी पर टेस्ट किया। जबकि पृथ्वी-२ जमीन से जमीन की मार करने वाली बेहतरीन मिसाइल है। इसका परीक्षण चांदीपुर रेंज से किया गया।
इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज या आईटीए के निदेशक ने इस परीक्षण पर बताया कि यह एक अद्भुत लांच साबित हुआ। इसे उड़ीसा के अलग-अलग स्थानों से टेस्ट किया गया और दोनों मिसाइलें सफल रही हैं। अब इन दोनों मिसाइलों को पूरी तरह से तैया र करके जल्द ही सशस्त्र सेनाओं में शामिल कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications