सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल पर सुनामी अलर्ट का संदेश

टोक्‍यो। दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल डॉट कॉम ने इंटरनेट के उपभोक्‍ताओं तक सुनामी की चेतावनी को पहुंचाने के लिए अपने होम पेज पर सुनामी अलर्ट जारी कर दिया है। यह अलर्ट अमेरिका के भूगर्भ विभाग द्वारा जारी चेतावनी के बाद पोस्‍ट किया गया।

गूगल डॉट कॉम पर चेतावनी पोस्‍ट की गई है कि अगले कुछ ही घंटों में न्‍यूजीलैंड, फिलीपींस, इंडोनेशिया, पापुआ न्‍यू गूनिया, हवाई व अन्‍य देशों में सुनामी की लहरें पहुंच सकती हैं। ये लहरे जापान में आये 8.9 रिक्‍टेयर पैमाने वाले भूकंप के बाद उठी है।

उधर ताईवान में तटीय इलाकों को अभी से खाली कराना शुरू कर दिया है। इलाकों को खाली करनाने के लिए सेना के जवान उतर आये हैं। इसके अलावा न्‍यूजीलैंड, फिलीपींस पापुआ और इंडोनेशिया समेत सभी 20 देशों में तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया गया है।

क्लिक करें- जापान सुनामी की खबरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+