टैक्स चोर हसन अली को जमानत, ईडी ने सुनी खरी-खरी
मुंबई। एक बार फिर से वो ही हुआ जो हमेशा से होता आयाहै, मतलब की आरोपी को कोर्ट में पेश तो कर दिया गया लेकिन उसके खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं थे। जिसके चलते मुंबई सेशन कोर्ट ने हसन अली को जमानत दे दी।
गौरतलब है कि गोड़ो के सौदागर हसन अली को सोमवार ईडी की टीम ने हिरासत में लिया था और उसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। निदेशालय ने बुधवार को अली से पूछताछ के लिए 14 दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन कोर्ट ने साफ कहा कि वे अली के खिलाफ ठोस सबूत पेश करें, तब उन्हें रिमांड दे दिया जाएगा। लेकिन शुक्रवार को भी निदेशालय कोई ठोस साक्ष्य अदालत को देने में असफल रहा और इसके बाद अदालत ने उनकी जमानत मंजूर कर ली।
हसन अली पर स्विस बैंक खातों में आठ अरब डालर की राशि रखने और अंतरराष्ट्रीय हथियार सौदागर अदनान खगोशी के साथ संपर्क रखने का आरोप है। हसन अली पर 40,000 करोड़ रुपये से अधिक कर चोरी का भी आरोप है।













Click it and Unblock the Notifications