जापान में एक नहीं कई सुनामियों का कहर, भारी तबाही

समुद्र से तेज़ रफ्तार से आया पानी शहर के अंदर घुस गया और कारों, बसों, मोटरसाइकिलों और जो कुछ भी उसके सामने आया बहाते हुए ले गया। ये लहरें 6 से 7 मीटर ऊंची थीं। जिस वजह से यहां सुनामी की चेतावनी जारी की गई। कई इमारतों के गिरने की खबर है। खबर है कि भूकंप के तुरंत बाद इचीहारा ऑयल रिफाइनरी की एक इमारत में आग लग गई, जिसमें 50 लोगों के झुलस गए। इस भूकंप में मृतकों की संख्या 100 के ऊपर होने की आशंका जताई जा रही है।
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में भी अलर्ट
इस भूकंप के बाद न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है। यहां के भूगर्भ विभाग ने कहा है कि यहां भी सुनामी आ सकती है। रूस, इंडोनेशिया और फिलीपींस में सुनामी की चेतावनी। उत्तरी जापान लगभग पूरी तरह तबाह हो चुका है।
टोक्यो के एयरपोर्ट को खोला गया
सुनामी के बाद आयी तबाही के बाद टोक्यो के एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया था, लेकिन अभी अभी खबर आयी है कि अब एयरपोर्ट खोल दिया गया है, ताकि जो लोग यहां से बाहर जाना चाहते हैं, चले जायें।
ऑयल रिफानरी में लगी आग की लपटें 50 मीटर से अधिक ऊंची हैं। आग के धुएं में आधा टोक्यो ढक सा गया है। चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। उधर पोर्ट आफ
यहां आयीं कई सुनामी
टोक्यो से 400 किलोमीटर दूर इस सुनामी का केंद्र है। यहां एक या दो नहीं बल्कि कई सुनामी आयी हैं। पूरे टोक्यो में पानी भर गया है। भूकंप का केंद्र मियागी में था।
मियागी के पास और उठ सकती हैं सुनामी की लहरें
जापान भूगर्भ विभाग ने चेतावनी दी है कि यहां मियागी में 15 से 20 फुट ऊंची सुनामी की लहरें उठ सकती हैं।
सेंडई एयरपोर्ट पूरी तरह डूब चुका है। टोक्यो में दो एयरपोर्ट बंद किये जा चुके हैं। कई इमारतों के नीचे के दो तल पूरी तरह डूब चुके हैं। मोबाइल व टेलीविजन नेटवर्क ठप हो गया है। जिस समय भूकंप आया, उस समय यहां के प्रधानमंत्री संसद में बैठे थे। वहां भी झटके आने के बाद हड़कंप मच गया।
समुद्र से उठी लहरें और सब बहा ले गईं
तटीय इलाकों में आये सुनामी की लहरें 7 मीटर ऊंची लहरें 100 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से शहर के अंदर घुसीं और तटीय इलाकों में स्थित यह है कि सारे गांव, खेत और खुले मैदान पूरी तरह डूब चुके हैं। पानी का सैलाब इतना तेज़ था कि कारें, बसें, जीपें और बड़े-बड़े वाहन पानी में बह गये।
परमाणु संयंत्र बंद
जापान सरकार ने भूकंप के तुरंत बाद सभी पांच परमाणु संयंत्र बंद कर दिये हैं। ये संयंत्र उत्तरी जापान में स्थित हैं। उत्तरी तट में ज्यादा गंभीर रूप से सुनामी पहुंची है। यहां पर सात मीटर ऊंची लहरे पहुंची। लोग अपने आपको बचाने के लिए इमारतों की छतों पर पहुंच गये हैं। नारियल के पेड़ों के सिर्फ ऊपरी भाग नज़र आ रहे हैं। इससे आप यहां के जल स्तर का अंदाजा लगा सकते हैं।
40 लाख घरों में बिजली कटी
यहां टोक्यो के 40 लाख घरों में बिजली काट दी गई है। साथ ही कई मेट्रो ट्रेन का आवागमन बंद कर दिया गया है। यही नहीं पूरे जापान में रेल संचालन बंद कर दिया गया है।
कई देशों में सुनामी की चेतावनी
इस भूकंप व सुनामी के तुरंत बाद इंडोनेशिया, जावा, सुमात्रा, फिलीपींस, ताईवान समेत कई देशों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। सुनामी की छोटी-छोटी लहरें अभी भी जापान को हिट कर रही हैं।
भूकंप के बाद से अब तक 6 और झटके। लगातार झटकों के बाद झटकों में से कई की तीव्रता 7 के ऊपर है। उस वजह से छोटी-छोटी सुनामी की लहरें उठ रही हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि छोटी-छोटी लहरें अगले कुछ घंटों तक प्रभाव डालती रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications