बिहार : नीतीश ने कहा प्यार पर तो खुदा का भी जोर नहीं चलता

पटना। प्यार ऐसा शब्द है जिसके समर्थन पर जितने वोट पड़ते है उतने ही उससे ज्यादा उसके विरोध में, लेकिन आप को जानकर हैरत होगी कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी प्रेम के समर्थक है और उनका कहना है कि भईया दिल के रोग पर खुदा का भी जोर नहीं चलता, हम-आप तो दूर की चीज है। इसलिए प्यार पर कोई पहरा नहीं लगा सकता है।

बिहार विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सोनपुर के विधायक विनय कुमार सिंह ने राज्य के संजय गांधी जैविक उद्यान सहित राज्य के कई पार्कों में इन दिनों प्रेमी जोड़ों के कारण आम लोगों को हो रही परेशानी से संबंधित मामला उठाया। इस प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रेम पर किसी का जोर नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रेम पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता, यह किसी भी शासक के वश की बात नहीं है।

इस पर विधानसभा के बाहर पत्रकारों से चर्चा करते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक अब्दुल गफूर ने कहा कि मुख्यमंत्री के ऐसे बयान से वे बेहद हैरान हैं। जब सूबे का मुख्यमंत्री ऐसी बात कर रहा है तो आमलोग ऐसी बातें करे तो गलत क्या है। नीतीश का ये बयान कहता है कि उन्होंने शर्म और शराफत की सारी हदें पार कर दी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+