जापान को तबाह कर 20 देशों की ओर बढ़ रहा सुनामी

Tsunami
टोक्‍यो। जापान में शुक्रवार की दोपहर आया 8.3 तीव्रता वाला भूकंप यहां अब तक का सबसे बड़ा भूकंप है। जापान के मौसम विभाग ने जापानवासियों को अलर्ट करते हुए कहा है कि अगले 48 घंटों तक भूकंप के हलके-फुलके झटके जारी रहेंगे। इन झटकों से ज्‍यादा परेशान मत हों। जापानी मौसम विभाग ने सबसे बड़ा एलर्ट जारी करते हुए यह भी कहा कि अगले 24 घंटों के अंदर 20 देशों में सुनामी आ सकता है। जिनमें सबसे पहले ताईवान में आयेगा।

क्लिक करें- जापान सुनामी से जुड़ी अन्‍य खबरें

जापान के मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि भारतीय समयानुसार शाम चार बजे तक ताईवान में सुनामी आ सकता है। इसके अलावा 20 देशों में रूस, इंडोनेशिया, गॉटेमाला, ईआई सेल्‍वाडॉर, कोस्‍टारीका, यूएस स्‍टेट ऑफ हवाली, पापुआ न्‍यू गूनिया, फिजी, मैक्सिको, न्‍यूजीलैंड, कोलंबिया, पेरू, इक्‍वाडोर, निकारागुआ, पनामा, चिली और यूनाइटेड स्‍टेट्स शामिल हैं।

उधर अमेरिकी भूगर्भविभाग के ने सभी 20 देशों को अलर्ट रहने की हिदायत दी है। विभाग का अनुमान है कि एक घंटे के अंदर ताईवान में सुनामी आ सकती है। उसके बाद फिलीपींस में स्‍थानीय समयानुसार शाम 6 बजे सुनामी आ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+