जयपुर में स्पाइस जेट की इमरजैंसी लैंडिग से गुस्साये यात्री
आपको बता दें कि जिस समय इस विमान ने उड़ान भरी थी उस समय इसमें 138 यात्री सवार थे। विमान के दाहिने हिस्से में आग लगी थी। हालांकि इस घटना के बाद स्पाइस जेट कंपनी ने अपनी सफाई पेश करते हुए कहा कि प्लेन में किसी तरह की कोई खराबी नहीं थी। पक्षी के टकराने से इंजन से धुआं निकला। यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। विमान को दोबारा उड़ने की इजाजत नहीं दी गई।
इमरजेंसी लैडिग के कारण यात्रियों से कहा गया कि वो अपना रिफंड वापस ले सकते है, कुछ यात्रियों ने रिफंड ले भी लिया तो कुछ ने दूसरी फ्लाइट के टिकट लिए, फिलहाल मुस्तैद होने के बाद करीब शाम सात बजे विमान ने उड़ान भरी। जो यात्री जयपुर एयरपोर्ट पर थे वे काफी गुस्से में थे उनकी शिकायत थी पूरे पांच घंटे के दौरान विमान कंपनी ने उनकी सुध नहीं ली ना तो उनके खाने-पीने और बैठने का इंतजाम किया। यात्रीयों ने भी कहा कि गलती कंपनी करती है और खामियाज यात्रियों को भुगतना पड़ता है।













Click it and Unblock the Notifications