ईरान ने भारतीय एएफपी रिपोर्टर को निष्कासित किया
भारतीय नागरिक, देशमुख (40) 2009 से ही तेहरान में एएफपी के लिए काम कर रहे थे। बताया गया है कि पिछले महीने हुए विरोध प्रदर्शनों की रिपोर्टिग करने की कोशिश करने के आरोप में विदेशी मीडिया से जुड़े दर्जनों संवाददाताओं व छायाकारों की सरकारी मान्यता समाप्त कर दी गई है।
ईरान में जून 2009 में राष्ट्रपति चुनाव में कथित धोखाधड़ी के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद स्थानीय एवं विदेशी मीडिया पर सख्त प्रतिबंध लगा दिए गए थे। ईरानी न्यायापालिका ने मीडिया से सम्बंधित अपराधों के लिए पिछले महीने एक विशेष अभियोजन कार्यालय स्थापित किया था।
संस्कृति मंत्रालय के विदेशी प्रेस विभाग ने जुलाई 2009 से ही विदेशी मीडिया पर विरोध प्रदर्शनों की सीधे रिपोर्टिग करने और विपक्षी हस्तियों से सम्पर्क करने पर आधिकारिक रूप से प्रतिबंध लगा दिए हैं। प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर संवाददाता को कार्य से रोका जा सकता है या उसे देश से निष्कासित भी किया जा सकता है।













Click it and Unblock the Notifications