2 जी घोटाला : सीबीआई कर रही है कनीमोझी से पूछताछ
क्लिक करें : करूणानिधि के चैनल-दफ्तर पर सीबीआई का छापा
सीबीआई के मुताबिक शाहिद बलवा ने तमिल चैनल 'कलैगनार' 200 करोड़ रूपये जारी किये थे। आम तौर पर कलैगनार तो डीएमके का ही चैनल माना जाता है क्योंकि इसमें करूणानिधि के परिवार की बहुत बड़ी हिस्सेदारी है, बताया जाता है खुद करूणानिधि की बेटी कनीमोझी की बीस प्रतिशत हिस्सेदारी है।
गौरतलब है कि तमिलनाडु में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं। ऎसे में सीबीआई द्वारा कनिमोझी से पूछताछ डीएमके को भारी पड़ सकती है। आपको बता दें कि 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए. राजा सहित जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें बलवा भी शामिल हैं।
बलवा की कम्पनी स्वान टेलीकॉम को स्पेक्ट्रम लाइसेंस जारी करने के लिए पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए. राजा द्वारा कथित तौर पर पक्षपात किया गया था। सीबीआई इस बात की जांच कर रही है कि क्या बलवा ने कम कीमत पर स्पेक्ट्रम लाइसेंस पाने के बदले में कलैगनार टीवी चैनल को राशि जारी की है या नहीं।













Click it and Unblock the Notifications