खौलते तेल में गिरकर दो मासूम बच्‍चों की मौत

uttar pradesh
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में एक शादी समारोह के दौरान खौलते तेल के कड़ाहे में दो नाबालिग बच्चों के दुर्घटनावश गिर जाने से मौत हो गई। जिले के सादुल्लाह नगर कस्बे में छह साल की आंचल और उसके नौ माह के चचेरे भाई आदर्श की खौलते तेल के कड़ाहे में गिरकर मौत हो गई। आग पर चढ़े कड़ाहे के खौलते तेल में शादी के भोज के लिए भोजन तैयार किया जा रहा था।

पुलिस के मुताबिक आंचल अपने भाई को लेकर सोमवार रात पड़ोस में हो रहे शादी समारोह में शिरकत करने गई थी। सादुल्लाह नगर थाना प्रभारी केपी कुशवाहा ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों से पता चला है कि अपने भाई को गोदी में लिए आंचल कड़ाहे के पास से गुजर रही थी तभी अचानक उसका नियंत्रण खो गया और वह भाई सहित कड़ाहे के खौलते तेल में जा गिरी।

श्री कुशवाहा के मुताबिक घटना के कुछ ही मिनटों बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को कड़ाहे से बाहर निकाल लिया लेकिन तब तक दोनों सिर से लेकर पैर तक बुरी तरह से झुलस गए थे। अस्पताल ले जाते समय दोनों की मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+