उत्‍तर प्रदेश-हरियाणा में जाट आंदोलन से रेल सेवाएं ठप

Jats protest on Railway track
लखनऊ/फरीदाबाद। उत्‍तर प्रदेश में लखनऊ-दिल्‍ली रेलवे रूट पर यातायात बाधित करने के बाद जाट समुदाय के लोगों ने अब लखनऊ-मुरादाबाद लाइन पर रेल यातायात रोक दिया है। उत्‍तर प्रदेश के बाद अब इस आंदोलन की आग हरियाणा तक पहुंच गई है। यहां पर हिसार-भिवानी के बीच रेल रूट को जाम कर दिया। इस कारण दोनों राज्‍यों में पचास से ज्‍यादा ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं। लाखों लोग इससे प्रभावित हुए हैं।

सोमवार की शाम काफूरपुर स्टेशन पर जाटों ने कब्जा जारी रखते हुए रेल रूट ठप कर दिया। इस वजह से लखनऊ-दिल्ली के बीच की ट्रेनों के रूट बदलने पड़े। आंदोलन के चलते दोनों राज्‍यों में अधिकतर ट्रेनें आठ से दस घंटे देरी से चल रही हैं।

नॉर्दर्न रेलवे से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक लखनऊ मेल, अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस, सप्तक्रांति एक्सप्रेस, फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस और सद्भावना, सरयू-जमुना एक्सप्रेस और अवध असम एक्सप्रेस समेत 30 एक्‍सप्रेस ट्रेनों के रूट बदले गए हैं, जबकि 25 से ज्‍यादा पैसेंजर व लोकल ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

उधर हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन समिति ने सोमवार को रामायण स्‍टेशन के पास रेलवे लाइन पर ही बैठक की। संगवान अध्‍यक्ष हवा सिंह की अध्‍यक्षता में हुई इस बैठक में समिति ने सरकार को 24 घंटे की मोहलत देते हुए कहा कि यदि इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो वे उग्र प्रदर्शन करेंगे। उन्‍होंने कहा है कि अब वे हिसार-लुधियाना के बीच रेलवे ट्रैक पर जाम लगायेंगे। सोमवार को हरियाणा में हिसार से रेवारी, भिवानी, जयपुर और दिल्‍ली के लिए जाने वाली ट्रेनों के रूट बदलने पड़े। मंगलवार को स्थिति और खराब हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+