इस बार गायों की मौत पर भाजपाई नहीं कांग्रेसी भड़के!
भोपाल। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में गरीबों को डेयरी विकास योजना के तहत दी गई 2580 गायों में से 1007 गायों की मौत के मामले की जांच विधायकों की समिति से कराने की मांग करते हुए कांग्रेस सदस्यों ने विधानसभा से बहिर्गमन किया। कांग्रेस के विधायक जेवियर मेड़ा ने प्रश्नकाल के दौरान झाबुआ में एकीकृत आदिवासी डेयरी विकास परियोजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को दी गई मदद का मुददा उठाया।
पशुपालन मंत्री अजय विश्नोई ने अपने जवाब में बताया कि चयनित हितग्राहियों को लगभग 50 हजार रुपये कीमत के तीन दुधारू पशुओं के साथ कुल 72 हजार रुपये की मदद दी गई है। इस परियोजना में कुल 2,580 गाय दी गई हैं। इनमें से 1,007 की मौत हो गई।
कांग्रेस विधायकों की मांग थी कि मामले की जांच विधायकों की समिति से कराई जाए। विश्नोई ने विधायकों की मौजूदगी में भोपाल से अधिकारी भेज कर जांच का भरोसा दिलाया। इस पर कांग्रेस विधायक तैयार नहीं हुए। आखिर में मांगें न माने जाने पर काग्रेस विधायकों ने बहिर्गमन किया।













Click it and Unblock the Notifications