अब यामिनी रॉय नहीं यामिनी गांधी कहिये: वरुण

Varun Gandhi
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के यूथ आइकन वरुण गांधी की शादी रविवार की सुबह वाराणसी के कामकोटेश्‍वर मंदिर में संपन्‍न हुई। बड़ी मां सोनिया गांधी, भाई राहुल और बहन प्रियंका शादी में नहीं पहुंचे, फिर भी वरुण काफी खुश दिखे। शादी के बाद जब वरुण मीडिया से मुखातिब हुए तो बात करते वक्‍त यामिनी के नाम को लेकर काफी भावुक दिखे। मीडिया ने जब यामिनी से पूछा आप शादी के बाद रॉय लगायेंगी या यामिनी रॉय गांधी लिखेंगी, तो वरुण ने अचानक हस्‍तक्षेप करते हुए कहा कि अब उनका नाम यामिनी गांधी होगा।

इससे साफ है कि वरुण अपने गांधी परिवार के नाम को लेकर काफी भावुक हैं। उनकी भावुकता अपने भाई राहुल गांधी के लिए भले नहीं दिखी, लेकिन चचेरी बहन प्रियंका वढेरा के लिए जरूर दिखी। प्रियंका के ना पहुंचने पर उन्‍हें काफी अफसोस रहा। इस पर वरुण ने खुद मीडिया से कहा कि प्रयंका की तबियत खराब हो गई, इसीलिए वो शादी में नहीं आ सकीं।

वरूण से जब यह पूछा गया कि शादी के बाद कैसा महसूस हो रहा है, तो उन्होंने हंसते हुए कहा, "बहुत अच्छा लग रहा है।" वरूण की मां मेनका गांधी से यह पूछने पर कि वह नव दम्पति को क्या शुभकामना देना चाहेंगी, तो उन्होंने कहा, "वरूण और यामिनी को पूरे देश के आर्शिवाद की जरूरत है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+