जबलपुर मेडिकल कॉलेज सेक्स स्कैंडल में आरोपी दम्पत्ति निलम्बित

पीड़ित छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया कि डॉ.एस के श्रीवास्तव फेल करने की धमकी देकर प्रबंधन की बिना अनुमति के रात में क्लासेस संचालित करते थे। यहाँ तक कि पीड़ित छात्रा ने आरोप लगाया है कि डॉ. मीता श्रीवास्तव पर उन्होंने मामला वापस लेने के लिये दबाव डाला था। एनाटॉमी, फिजियोलॉजी और बायोकेमेस्ट्री विभाग के एचओडी के अलावा इन विभागों के बाकि सदस्यों से भी पुलिस इस मामले में पूछताछ करेगी। इस संबंध में बाबुओं से भी पूछताछ की तैयारी की जा रही है।
डॉ.के डी बघेल (डीन) का कहना है कि, नेत्र विभाग और एनाटॉमी विभाग की एचओडी को इस मामले में निलंबित किया गया है, इसके आदेश अभी उन्हें नहीं मिले हैं। यहाँ तक कि रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने परीक्षा कंट्रोलर डॉ. एस एस राणा को भी निलंबित कर दिया है। जानकारी मिली है कि निलंबन के आदेश राज्य शासन भेजेगा क्योंकि, डॉ. राणा व उपकुलसचिव परीक्षक रवीन्द्र सिंह काकोड़िया को निलंबित करने का अधिकार राज्य शासन को है। लेकिन कुलपति ने अपने विशेषाधिकार का प्रयोग कर राजभवन से अनुमति लेते हुए डॉ. राणा को निलंबित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications