गोरखपुर में अवैध हथियारों का तस्कर गिरफ्तार
गोरखपुर।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पुलिस ने विभिन्न राज्यों में अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त बिहार के एक गिरोह के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया। जिले के चौरीचौरा इलाके में शुक्रवार को श्याम गुप्ता को 9-एमएम की 2 पिस्टल और दो मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया गया। id="toptextpromo"> id='top-searched-articles'>स्थानीय
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति बिहार के मुंगेर जिले का रहने वाला है और पिछले कुछ सालों से वहीं के एक गिरोह के लिए काम करता था। पुलिस के मुताबिक गुप्ता ने पूछताछ में बताया कि वह उत्तर प्रदेश के अलावा, मध्य प्रदेश, दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र मे मौजूद ग्राहकों को अवैध हथियारों की आपूर्ति करता था। पांडे ने कहा कि पकड़े गए तस्कर से उसके गिरोह और संपर्को के बारे में पूछताछ की जा रही है।











Click it and Unblock the Notifications