अर्जुन सिंह के निधन पर कांग्रेस की शोकसभा

81 साल के अर्जुन सिंह के परिवार में उनकी पत्नी सरोज सिंह और उनके दो बेटे अभिमन्यु सिंह और अजय सिंह और एक बेटी वीना सिंह हैं। अर्जुन सिंह की शोकसभा में सोनिया गांधी और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं के उपस्थित होने की संभावना है। अर्जुन सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने गहरा दुख जताया है।
कांग्रेस के नेता और अर्जुन सिंह के छोटे बेटे अजय सिंह ने बताया कि अर्जुन सिंह के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार उनके पैतृक स्थान मध्य प्रदेश के चुरहट गांव में शनिवार को किया जाएगा। अर्जुन सिंह एक समय मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications