वैश्विक कन्नड़ सम्मेलन में सम्मानित होंगी ऐश्वर्या राय

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में इन दियों वैश्विक कन्नड़ा सम्मेलन के आयोजन की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। राज्य के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा ने कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को 11 मार्च को सम्मानित करने की सूचना दी है।
इस सम्मेलन का आयोजम कर्नाटक के बेलगाम शहर में किया जाएगा। पूर्व मिस वर्ल्ड रह चुकीं 37 वर्षीय ऐश्वर्या राय मूल रूप से कन्नड़िगा हैं। ऐश्वर्या राय दूसरे विश्व कन्नड़ सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में शिरकत कर समारोह की शोभा बढ़ाएंगी। यह सम्मान कर्नाटक के मूल निवासियों को प्रदान किया जाता है। देश-विदेश में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी कम्पनी इंफोसिस के सह संस्थापक नारायण मूर्ति के इस सम्मेलन का उद्घाटन करने की पुष्टि की जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications