बिहार: 8 लाख रुपये लेकर लुटेरे फरार
बक्सर (बिहार)। बिहार के बक्सर जिले से शुक्रवार को एक पूर्व मुखिया को हथियारों का भय दिखाकर अज्ञात अपराधियों ने उनसे आठ लाख रुपये लूट लिए। उक्त पैसे उन्होंने अपनी पुत्री के विवाह के लिए बैंक से निकाले थे।
पुलिस के अनुसार बक्सर के पांडेय पट्टी के पूर्व मुखिया शिवनारायण यादव केनरा बैंक की स्थानीय शाखा से आठ लाख रुपये निकाल कर एक साइकिल से अपने घर जा रहे थे। इस दौरान स्टेशन रोड पर मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।
इस मामले की एफआईआर थाने में दर्ज कर ली गई है और पुलिस लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।













Click it and Unblock the Notifications