बिहार: युवक ने पीट-पीट कर मां-बाप को मौत के घाट उतारा

Bihar Map
सीवान। बिहार के सीवान जिले में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने पर अपने ही माता-पिता की पीट-पीटकर हत्या करने और भाई को घायल करने का मामला समाने आया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार शहबादपुर निवासी प्रदीप कुमार उर्फ झुनझुन ने अपने ही माता-पिता के साथ बुरी तरह मारपीट की जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने आए अपने भाई को भी उसने नहीं बख्शा और उसको भी जम कर पीटा।

पुलिस के मुताबिक इस मारपीट में उसका भाई घायल हो गया। उन्होंने बताया कि उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जबकि आरोपी झुनझुन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हुआ है परंतु प्रथम दृष्टया यह आपसी विवाद का मामला लगता है। पुलिस छानबीन कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+