तेलंगाना मुद्दे पर आंध्र प्रदेश विधानसभा और लोकसभा में बवाल

विधानसभा की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने के लिए मुख्यमंत्री एन किरनकुमार रेड्डी, अन्य मंत्रियों श्रीधर बाबू और अनम रामनारायन रेड्डी द्वारा की गई अपील का भी तेलंगाना समर्थकों पर कोई असर नहीं दिखाई दिया।
उपसभापति नदेंडला मनोहर ने तेदेपा के उपाध्यक्ष गली मुडुकृष्णम्मा नायडू को बार-बार याद दिलाया कि उन्होने विदानसभी की कार्यवाही को बाधित ना कने का वादा किया था। इसके बावजूद लेलंगाना समर्थक तेदेपा विधायकों पर कोई असर नहीं दिखाई दिया। इस के अलावा तेलंगाना मुद्दे पर लोकसभा में काफी बवाल हुआ। तेलंगाना समर्थकों ने लोकसभा के बाहर मुंह पर काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया।












Click it and Unblock the Notifications