हिमाचल में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 41 की मौत

चंबा जिले में बारातियों से भरा कैंटर मध्य रात्रि शेखपुर जा रहा था, तभी अचानक पहाड़ पर अंधे मोड़ पर कैंटर अचानक अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा। कैंटर में सवार 40 में से 30 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि दो ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। घायलों को कांगड़ा और पठानकोट के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
एक अन्य दुर्घटना यहां से करीब 60 किलोमीटर दूर भरमौर में हुई, जहां नाइट-ड्यूटी से लौट रहे एक निजी कंपनी के कर्मचारियों को लेकर जा रही वैन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 9 कर्मियों की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications