श्रीलंका: आसमान में टकराये जेट विमान, पायलट की मौत

Jet Fighter
कोलम्बो। श्रीलंका की राजधानी में मंगलवार को कभी ना भूलने वाला हादसा हुआ। यहां दो विमान हवा में टकराए और देखते ही देखते दोनों में आग लग गई और जमीन पर आ गिरे। यह हादसा एयरशो के रिहर्सल के दौरान हुआ।

कोलम्बो से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर याक्काला इलाके में वायु सेना की 60वीं वर्षगांठ के समारोह के लिए अभ्यास कर रहे विमान हवा में टकरा गए। इस दुर्घटना में एक पायलट की मौत हो गई। वहीं एक अन्य पायलट सुरक्षित बाहर निकल आया।

सेना के प्रवक्ता के मुताबिक फ्लाइट लेफ्टिनेंट एम. परेरा दुर्घटनाग्रस्त विमान से बाहर निकल आए थे लेकिन उनका पैराशूट नहीं खुला और उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी जयमपति गमाजे ने बताया कि दुर्घटना से इलाके में कम से कम 12 इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं जबकि नजदीक ही स्थित एक स्कूल दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बचा।

मई 2009 में समाप्त हुए गृह युद्ध में सैन्य कार्रवाईयों के दौरान तमिल अलगाववादियों पर हमले के लिए इन लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+