केवल 11 लोगों को फांसी की सजा सुनाए जाने से निराशा: विहिप

Praveen Togadia
विश्व हिन्दू परिषद गोधरा कांड पर आए फैसले से पूरी तरह संतुष्ट नहीं है। विहिप का कहना है कि इस मामले में केवल 11 दोषियों को फांसी की सजा सुनाया जाना बेहद निराशाजनक है और विहिप चाहती है कि राज्य सरकार फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील करे। गोधरा कांड पर आए फैसले के बाद एक बयान में प्रवीण तोगड़िया ने कहा 'ये फैसला बेहद निराशाजनक है। सबसे पहले तो 94 आपोरियों में से केवल 31 को सजा मिली।

गोधरा कांड में 11 को फांसी, 20 को उम्रकैद
उसपर भी केवल 11 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई गई। हम सभी 94 आरोपियों के लिए फांसी की सजा चाहते हैं।' विहिप का कहना है राज्य सरकार को बिना देरी किए इस मामले में उम्र कैद की सजा पाए 20 आरोपियों के खिलाफ ऊपरी अदालत में अपील करनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि साल 2002 में गोधरा स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस में एक बोगी में आग लगाए जाने के मामले में विशेष अदालत द्वारा दोषी ठहराए गए 31 लोगों में से 11 को मृत्युदंड और 20 को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। इस बोगी में अयोध्या जा रहे कारसेवक सवार थे जिनमें 59 की मौत हे गई थी। इस घटना के बाद गुजरात में दंगे भड़क गए थे जिसमें 1,200 लोगों की जान गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+