न्यायिक हिरासत में भनोट और वर्मा, कलमाड़ी गायब

पूर्व महासचिव भनोट और पूर्व महानिदेशक वर्मा पर खेलों के आयोजन के लिए स्विट्जरलैंड की एक कम्पनी के साथ किए गए करार में घोटाला करने के आरोप हैं। भनोट और वर्मा को 15 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा है। मगर इन सबके बीच राष्ट्रमंडल खेल घोटाले के मुख्य आरोपी सुरेश कलमाड़ी गायब हैं।
सुरेश कलमाड़ी पिछले कई दिनों से भूमिगत हो हैं। इन दिनों वो मीडिया में नजर नहीं आ रहे और ना ही उनके घरवाले इस विषय पर कुछ बोलने को राजी नहीं हैं। इससे पहले, सीबीआई की अदालत ने भनोट और वर्मा को पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेजा था। इसकी मियाद सोमवार को खत्म हुई। सीबीआई द्वारा पुलिस हिरासत की मांग नहीं किए जाने के बाद अदालत ने इन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया।
सीबीआई ने वर्मा और भनोट को 23 फरवरी को गिरफ्तार किया था। दोनों आयोजन समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरेश कलमाडी के सबसे करीबी अधिकारी रहे हैं। इन पर उपकरणों की खरीद के लिए स्विस कम्पनी के साथ गिए गए 1.07 अरब रुपये के करार में अनियमितता बरतने का आरोप है।












Click it and Unblock the Notifications