बिहार: पटना में विस्फोट 4 बच्चे घायल

सभी बमों को निष्क्रिय करने की प्रक्रिया चल रही है। गांधी मैदान इलाके में पुलिस तलाशी अभियान चला जा रही है। पटना के भीड़-भाड़ वाले इलाके गांधी मैदान के पास हुए बम विस्फोट में वहां कचरा चुन रहे चार बच्चे घायल हो गए। चारों घायलों को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।
घायल बच्चों की उम्र सात से नौ वर्ष के बीच बताई जा रही है। पूरे मामले की छानबीन प्रारम्भ कर दी गई है और सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications