महिंद्रा ने भारतीय रंगमंच को कार्पोरेट मदद बढ़ाई
एमईटीए के सचिव अंकुर भारद्वाज ने आईएएनएस को बताया, "हम हर साल थियेटर समूहों को आने-जाने और ठहरने का खर्चा देने के अलावा समारोह में प्रस्तुति देने के लिए मानदेय देते हैं। इस साल हमने रंगमंच के लोगों को यह बताने के लिए मानदेय बढ़ा दिया है कि थियेटर में भी पैसा है और इसे जीविका का साधन बनाया जा सकता है।"
समारोह में 13 श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। सर्वश्रेष्ठ नाटक के लिए 100,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा जबकि अन्य श्रेणियों में 45,000 से 75,000 रुपये तक के नकद पुरस्कार हैं। लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्कार के लिए 500,000 रुपये दिए जाएंगे।
भारद्वाज ने कहा, "पिछले छह सालों में हमने पुरस्कारों के लिए बजट बढ़ाकर तीन करोड़ रुपये किया है।" उन्होंने बताया कि इस बार के नामांकनों में महाराष्ट्र के ज्यादा नाटक हैं। चुने गए 10 नाटकों में से सात मुम्बई और पुणे से हैं।
नामांकनों में 'अम्बेडकर और गांधी' (हिंदी), 'मुमताजभाई पतंगवाले' (हिंदी), 'रेड स्पैरो' (हिंदी), 'आज रंग है' (हिंदी), 'द इंटरव्यू' (अंग्रेजी), 'डांसिंग ऑन ग्लास' (अंग्रेजी), 'बया डर उघड' (मराठी), 'तिची 17 प्रकरणे' (मराठी), 'मिथिकल सरेंडर' (मणिपुर) और 'पुनश्चा हनीमून' (मराठी) शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications