बढ़ता लागत खर्च चिंता का सबब : फिक्की
फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) ने मंगलवार को अपना व्यवसाय विश्वास सर्वेक्षण (बिजनेस कनफिडेंस सर्वे) जारी किया, जिसके मुताबिक अगले छह महीनों में उद्योग जगत में मंदी का माहौल देखा जा सकता है।
बजट से पहले विश्वास सूचकांक में 63.8 अंक हासिल हुआ है, जो पिछले साल 76.2 था।
सर्वेक्षण में हिस्सा लेने वाली 296 कम्पनियों में 93 फीसदी ने बढ़ते लागत खर्च को चिंता का कारण बताया और ऊंची खाद्य महंगाई दर से दूसरे कारोबारी क्षेत्र के प्रभावित होने की आशंका जताई।
करीब 53 कम्पनियों ने कहा कि वे अपने उत्पादों की मौजूदा कीमत को बरकरार नहीं रख पाएंगे और अगले छह महीनों में इसे बढ़ाने पर मजबूर होंगे।
इसके साथ ही 53 फीसदी कम्पनियों ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा लगातार ब्याज दरों के बढ़ाने का भी उद्योग जगत पर नकारात्मक असर पड़ा है, क्योंकि बैंकों की ब्याज दरें भी ऊंची हो गई हैं।
औद्योगिक संस्था ने केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी से अनुरोध किया है कि मंदी से बचने के लिए वे राहत योजना को जारी रखें और अगले बजट में उत्पाद शुल्क को न बढ़ाएं।
फिक्की ने महंगाई से प्रभावित आम आदमी को राहत देने के लिए भी कुछ राहत देने और ईंधन की बढ़ती कीमत पर रोक लगाने के लिए कर ढांचे में भी कुछ सुधार करने का अनुरोध किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications