हर मुसलमान, आतंकवादी नहीं होता : फहीम अंसारी के पिता

मुंबई। हर मुसलमान आतंकवादी नहीं होता है, जी हां ये कहना है फहीम अंसारी के पिता का. जिन्होंने अपनी ये बेबाक टिप्पणी बाम्बे हाईकोर्ट के उस फैसले के बाद सुनाई जिसमें मुंबई आतंकी हमलों में आरोपी फहीम अंसारी और सबाउद्दीन को बरी कर दिया है। फहीम अंसारी के पिता ने कहा कि ये फैसला ये साबित करता है कि क्या अंतर है कसाब और अंसारी में। मैं न्यायपालिका का तहे दिल से शुक्रगुजार हूं जिसने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया।

साथ ही फहीम के पिता ने कहा कि मैं देश की जनता और देश की सरकार का भी शुक्रिया अदा करता हूं जिसने हमें बात कहने का मौका दिया। फहीम के पिता ने कहा कि हम हिंदुस्तान में रहते है, हम इस्लामी है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हम आतंकवादी है. हमें भी उतना ही दर्द होता है जितना एक हिंदू को होता है। हम भी इंडियन हैं। केवल मजहब एक होने से हम आतंकवादी नही बन जाते ।

गौरतलब है कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने जहां आमिर अजमल कसाब की फांसी की सजा को बरकरार रखा है, वहीं हाई कोर्ट की जस्टिस रंजना देसाई और आर. वी. मोरे की बेंच ने आरोपी नंबर-2 फहीम अंसारी और आरोपी नंबर-3 सबाउद्दीन शेख को बरी कर दिया है। इस मामले में निचली अदालत के फैसले के खिलाफ दायर महाराष्ट्र सरकार की याचिका को खारिज कर दिया गया ये कहते हुए कि उनके खिलाफ सबूत सजा देने के लिए काफी नहीं हैं।

आपको बता दें कि 26/11 हमले से पहले फहीम अंसारी और सबाउद्दीन ने मुंबई में हमलों से जुड़े मैप लश्कर के लोगों को मुहैया कराए लेकिन सरकारी वकील और मुंबई पुलिस इससे जुड़े सबूत अदालत में साबित नहीं कर पाए। जबकि महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि वो इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जायेगें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+