हत्यारे अजमल आमिर कसाब की फांसी बरकरार : बांबे हाईकोर्ट
हांलाकि अभी इसकी अघिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, ताजा जानकारी के लिए हमारे पेज को रीफ्रेश करते रहिए। गौरतलब है कि नौ महीने पहले पाक आतंकी को मुम्बई हमलों का दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई गई थी। जस्टिस रंजना देसाई और आरवी मोरे की खंडपीठ कसाब को दी गई मौत की सजा की पुष्टि पर कोर्ट पर आज फैसला सुनाएगी।
गौरतलब है कि 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से आए 10 आतंकियों ने मुंबई में जमकर खूनी तांडव खेला था। हालांकि जवाबी कार्रवाई में 9 आतंकियों को तो सुरक्षाबल के जवानों ने ढेर कर दिया और आतंकी आमिर अजमल कसाब जिंदा पकड़ा गया। आज ढाई साल के इंतजार के बाद आखिरकार कसाब की जिंदगी और मौत का फैसला होने जा रहा है।
कुछ ही घंटों में बॉम्बे हाईकोर्ट विशेष अदालत के उस फैसले पर अपना फैसला सुनाएगा। जिसमें कसाब को सजा-ए-मौत दी गई थी। आपको बता दें कि 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमलों में 165 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 300 से ज्यादा लोग जख्मी हुए थे।













Click it and Unblock the Notifications