कामुक पति से सिरसा की सावित्री को मिला छुटकारा

Haryana
सिरसा। कामुक पति से परेशान सावित्री को इंसाफ मिल गया है। अति ज्यादा कामुक व अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने वाले पूर्व पति ने सावित्री को तलाक दे दिया है और गांव अली मोहम्मद में ही रहने वाले मान सिंह ने सावित्री का हाथ थाम लिया है। काफी लम्‍बे समय से तलाक की इस प्रकिया के बाद आखिरकार सावित्रि को तलाक मिल गया।

गौरतलब है कि गांव अली मोम्मद निवासी सावित्री ने अदालत में याचिका दायर कर अपने पति राजकुमार पर ज्यादा कामुक होने व अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया था। याचिका में उसने अदालत को बताया कि उसके दो बच्चे हैं। सावित्री ने बताया कि उसका पति शराबी, हिंसक व कामुक प्रवृति का है और उसे तंग करने के लिए उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार करता है।

उसके भाई रणबीर, विनोद के अलावा भूप सिंह, मेनपाल व बुधराम उसे शराब पिलाकर बेसुध कर देते हैं। उक्त लोगों ने हममशविरा होकर पीडि़ता के भाई को बुलाया और उसके खिलाफ भड़काया। उक्त लोगों ने उसे मारने की साजिश भी रची। 14 जनवरी को अदालत में दायर किए गए याचिका के पश्चात जिला संरक्षण अधिकारी व एसपी को अदालती नोटिस भेजा गया था।

पूर्व पति राजकुमार ने सावित्री के साथ इंसाफ करते हुए उसे कोर्ट में गत दिवस तलाक दे दिया। तलाक के बाद गांव अली मोहम्मद निवासी मान सिंह ने सावित्री से विवाह करने के बाद उसके जीवन को आनंदमय बना दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+