'जेसमिन क्रांति' की महक चीन पहुँचाने की कोशिश

'जेसमिन क्रांति' की महक चीन पहुँचाने की कोशिश

शंघाई समेत 13 शहरों में सरकार विरोधी प्रदर्शन करने का आहवान किया गया

मध्य पूर्व की 'जेसमिन क्रांति' की महक चीन तक पहुँचाने के प्रयास हुए हैं. मिस्र, ट्यूनिशिया के बाद लीबिया, यमन और बहरीन में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में इंटरनेट और सोशल नेटवर्किंग साइट्स की ख़ासी भूमिका रही है.

इंटरनेट पर जारी एक अभियान के तहत चीन के 13 शहरों में लोगों से प्रदर्शन करने की अपील की गई.

चीन की सरकार ने देश के कई जाने-माने मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को इस आरोप में गिरफ़्तार कर लिया है.

ऐसा प्रतीत होता है कि ये अपील चीन के बाहर से चलाई जा रही वेबसाइटों से शुरु हुई और जिन शहरों में प्रदर्शन करने का आहवान किया गया उनमें शंघाई शहर भी शामिल था.

शंघाई में मौजूद बीबीसी संवाददाता क्रिस हॉग के अनुसार, "प्रदर्शन करने की अपील चीनी माइक्रोब्लॉग्स और ट्विटर पर चल रही थी. ये सब चीन में प्रतिबंधित हैं. संभवत: सेंसर करने के लिए ज़िम्मेदार लोग काफ़ी मेहनत कर रहे थे और इंटरनेट पेजों से जेसमिन शब्द को हटा रहे थे. इन संदेशों में व्यापक सरकार विरोधी प्रदर्शनों की अपील की गई थी."

लेकिन इंटरनेट पर सरकार के नियंत्रण के कारण इन संदेशों को व्यापक तौर पर जनता तक पहुँचाना आसान काम नहीं है.

शंघाई में प्रदर्शनकारियों से अपील की गई थी कि वे पीपुल्स स्क्वेयर में पीस सिनेमा के बाहर एकत्र हों. लेकिन वहाँ पुलिस मौजूद थी लेकिन लोगों से ज़्यादा पत्रकार मौजूद थे.

बीबीसी संवाददाता क्रिस हॉग के अनुसार पहले तो यह स्पष्ट नहीं हुआ कि कौन प्रदर्शनकारी हैं और कौन ख़रीददार है. लेकिन फिर एक झड़प शुरु हुई.

क्रिस हॉग के अनुसार, "कई पुलिसकर्मी जिनमें कुछ ने वर्दी पहन रखी थी और कुछ सादे वस्त्रों में थे, तीन लोगों को घसीट कर ले जा रहे थे. काफ़ी हाथापाई चल रही थी. मैने देखा अधिकारियों ने दो लोगों को गर्दन से पकड़ा और घसीट कर ले जाने लगे. वे लोग चीख रहे थे कि उन्हें क्यों गिरफ़्तार किया जा रहा है, उन्होंनें कुछ ग़लत नहीं किया है."

इन लोगों ने कोई राजनीतिक नारे नहीं लगाए थे. ये स्पष्ट नहीं था कि उन्हें किसके आदेश पर गिरफ़्तार किया गया.

फ़ोटोग्राफ़रों की मौजूदगी में उन्हें ज़बरन एक निकट ही स्थित पुलिस स्टेशन में ले जाया गया.

लेकिन शेंघाई में लोगों ने शॉपिंग जारी रखी और ऐसा प्रतीत होता है कि वहाँ प्रदर्शन करने की अपील का कोई असर नहीं हुआ.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+