Black Money के मुद्दे पर आडवाणी ने सोनिया को सॉरी कहा
नई दिल्ली। एक तरफ जहां मनमोहन सिंह और नरेन्द्र मोदी के बीच चूहे-बिल्ली की लड़ाई चल रही है वहीं दूसरी ओर भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने सोनिया गांधी से तहे दिल से माफी मांगी है, वो भी लिखित रूप से। जीं हां चौकिये मत , यही सच्चाई है।
दरअसल मामला ये है कि काले धन के मामले की जांच करने के लिए भाजपा मे अपना एक जांच दल बनाया था जो ये बताता था कि किसका किसका काला धन स्विस बैंक में जमा है। इस जांच दल ने जो लिस्ट बनाई थी उसमें यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, उनके पति और देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का भी नाम था।
जिसके बाबत सोनिया ने आडवाणी के खत लिखकर बताया था कि उनके और उनके पति का कोई एकाउंट स्विसबैंक में नहीं है जिसके चलते आडवाणी ने सोनिया को खत लिखा और उसमें काले धनवालों की लिस्ट में उनका और उनके पति का नाम आने के लिए सॉरी बोला है, और लिखा है कि उन्हें बहुत अफसोस और खेद है कि इस लिस्ट में उनका नाम आया है, इसलिए लिए वो माफी चाहते हैं।













Click it and Unblock the Notifications