आडवाणी का सोनिया से क्षमा याचना स्वागत योग्य कदम : कांग्रेस

कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने संवाददताओं से कहा, "मेरे पास कोई पक्का सबूत नहीं है, मैंने यह बात सिर्फ मीडिया में देखी-सुनी है। यदि यह सच है तो स्वागत योग्य है।"

गौरतलब है कि भाजपा द्वारा गठित कार्य बल की रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि सोनिया और उनके दिवंगत पति राजीव गांधी के स्विस बैंक में खाते हैं। इस पर सोनिया ने आडवाणी को पत्र लिखकर आरोपों को खारिज किया था। आडवाणी ने सोनिया को इस सम्बंध में पत्र लिखा और खेद जताया।

एक सवाल के जवाब में अहमद ने कहा, "जहां तक हमारी पार्टी और मेरी जानकारी का सवाल है, हमने ऐसी खबर मीडिया में देखी है और हमें इस बारे में कोई पक्की जानकारी नहीं है। यदि यह सच है तो यह निर्णय स्वागत योग्य है।"

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष एक फरवरी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने एक पुस्तिका जारी की थी- 'इंडियन ब्लैक मनी एब्रॉड इन सीक्रेट बैंक्स एंड टैक्स हैवेंस' जिसमें सोनिया एवं स्व.राजीव गांधी के स्विस बैंक में खाते होने का आरोप लगाया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+