राहत का पासपोर्ट जब्त, 17 को फिर होगी पूछ-ताछ
नई दिल्ली। पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। विदेशषी मुद्रा के मामले में फंसे राहत के आने वाले दिन आसान नहीं है क्योंकि सोमवार को पाक गायक राहत को भारतीय अधिकारियों ने पूछताछ के बाद छोड़ तो दिया लेकिन उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है। अब वो जांच होने तक भारत के बाहर नहीं जा सकते हैं।
गौरतलब है कि पाक गायक राहत फतेह अली खान को रविवार रात दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरप्तार कर लिया गया था उनके पास से मात्रा से ज्यादा अमेरिका मुद्राएं बरामज की गई थीं। राहत अपने दो सहायक के साथ दुबई जा रहे थे। डाइरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस के अधिकारियों ने कहा है कि उन्हें पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया है लेकिन देश में रहने को कहा गया है।
37 वर्षीय राहत फतेह अली खान को रेवेन्यू अधिकारियों ने 17 फरवरी को और पूछताछ के लिए तलब किया है। उनके खिलाफ अभी कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं। एजेंसी रिपोर्टों के अनुसार डीआरआई प्रमुख विजयलक्ष्मी शर्मा ने कहा है, हम उनसे पूछताछ कर रहे हैं, मामले पर हम जल्द फैसला लेंगे।













Click it and Unblock the Notifications