जोशी की हत्या की सीबीआई जाँच हो: गहलोत

जोशी की हत्या की सीबीआई जाँच हो: गहलोत
नारायण बारेठ

बीबीसी संवाददाता, जयपुर

गहलोत ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ता स्वर्गीय सुनील जोशी की हत्या की सीबीआई जाँच की माँग की. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अजमेर धमाको में एक हिंदू संगठन के प्रमुख नेता के कथित तौर पर शामिल होने के आरोप पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है.

लेकिन उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार को एक हिंदू संगठन के कार्यकर्ता स्वर्गीय सुनील जोशी की हत्या की जांच स्वत ही सीबीआई को सौंप देनी चाहिए. दिवंगत जोशी की 29 दिसंबर, 2007 को मध्य प्रदेश के देवास में रहस्यमय हालात में हत्या कर दी गई थी.

राजस्थान एटीएस के मुताबिक सुनील जोशी अजमेर धमाकों के प्रमुख सूत्रधार थे और वो इन धमाकों के आरोप में गिरफ़्तार स्वामी असीमानंद के सतत संपर्क में थे. लेकिन स्व जोशी की हत्या की जांच तब तक आगे नहीं बढ़ी जब तक राजस्थान एटीएस ने कुछ लोगों को अजमेर धमाकों में गिरफ्तार नहीं कर लिया.

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा स्व जोशी खुद हिंदू संगठन आरएसएस के सदस्य थे. उनका कहना था, ''मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं संघ परिवार से आते हैं, उन्हें आगे बढ़ कर इस हत्याकांड की जांच सीबीआई से करानी चाहिए ताकि सच सामने आ सके.'' गहलोत ने कहा आरएसएस नेता खुद कह चुके है कि कुछ अतिवादी लोग उनके संगठन में थे, उनको निकाला जा चुका है.

उलझी कहानी

आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार के कथित इस घटना में उलझाव के बारे में गहलोत ने कहा कि ये मामला अदालत में विचाराधीन है,लिहाजा वो कुछ कहना ठीक नहीं समझते . अजमेर धमाकों को लेकर कई लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.

इस बीच पुलिस गुजरात के बलसाड से गिरफ़्तार भरत रतेश्वर से अजमेर धमाकों के सिलसिले में पूछताछ कर रही है. वो असीमानंद और स्व जोशी दोनों के बराबर संपर्क में थे. भरत ने अपने बयानों में कहा कि स्व जोशी की हत्या की ख़बर मिलते ही उसने असीमानंद को फ़ोन पर सूचना दी थी.

भरत ने बयान में कहा है कि असीमानंद इस खंबर को सुनकर बहुत विचलित हुए और एक आरएसएस के प्रमुख नेता का नाम लेकर कहा ये सब उनका काम है. राजस्थान पुलिस ने अजमेर धमाकों में लिप्त रहने के आरोप में जिन लोगों को गिरफ़्तार किया है उनमें गुजरात के मुकेश और हर्षद सोलंकी भी हैं.

हर्षद सोलंकी को हत्या से पहले देवास में आखिरी बार स्व जोशी के साथ देखा गया था. अब मध्य प्रदेश पुलिस हर्षद से स्व जोशी के कत्ल के बारे में पूछताछ कर रही है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+