श्रद्घालुओं से भरी पीकअप दुर्घटनाग्रस्त बीस मरे, दस घायल

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पुलिस ने आनन फानन में घायलों को इलाज के लिये पास के अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। मरने वालों में 19 महिलाएं शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुटाटी राजस्थान का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। देर शाम श्रद्घालु दर्शन कर पीकअप गाड़ी से लौट रहे थे। पीकअप में कुल 30 लोग सवार थे जो उसकी क्षमता से कहीं अधिक थी ।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नागौर के पास पीकअप अनियंत्रित हो गयी। अनियंत्रित होने के बाद पीकअप सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराई और गढ्ढे में जा गिरी। हादसे की खबर पाकर आसपास के लोगों सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये और बचाव कार्य शुरु कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामिणों की मदद से सभी लोगों को बाहर निकाला जिसमें 20 लोगों की मौत हो चुकी थी और दस अन्य गंभीर रूप से घायल थे। पुलिस ने आनन फानन में घायलों को इलाज के लिये पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications