पीडीपी ने कश्मीर के हिस्से को चीन में दर्शाया

पीडीपी के एक कार्यक्रम के दौरान दिए गए पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन में एक मानचित्र दिखाया गया, जिसमें कश्मीर के अक्साई चिन और काराकोरम इलाके को चीन का हिस्सा दर्शाया गया। इसकेअलावा पार्टी ने श्रीनगर को चीन के यारकंद से सीधे जोड़ने की मंशा व्यक्त की।
यह खबर फैलते ही घाटी में कोहराम मच गया। चारों तरफ से पीडीपी के खिलाफ टिप्पणियां आनी शुरू हो गईं। टिप्पणियों में पीडीपी को राष्ट्र विरोधी पार्टी भी कहा गया।
इस पर पार्टी की मुखिया महबूबा मुफ्ती ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी पार्टी श्रीनगर को उस सिल्क रूट से जोड़ना चाहती हैं, जो 1947 के पहले तक सक्रिय था। अकसाई चीन और काराकोरम को चीन में दर्शाए जाने पर उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी चाहती है कि ये दोनों स्थान कश्मीर का हिस्सा बने रहें।
यह मानचित्र सिर्फ इसलिए बनाया गया कि श्रीनगर से लेह और लेह से यारकंद का रास्ता दर्शाया जा सके। मुफ्ती ने कहा कि उनकी पार्टी चाहती है कि कश्मीर एक बार फिर मध्य एशिया और दक्षिणी एशिया के लिए द्वार का काम करे।
उधर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पीडीपी की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इस प्रकार के मानचित्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इससे जनता भड़क सकती है और घाटी में अशांति फैल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications