तहरीर चौक ख़ाली कराने में मुश्किल

तहरीर चौक ख़ाली कराने में मुश्किल

मिस्र की राजधानी काहिरा में कई दिनों से होस्नी मुबारक विरोधी प्रदर्शनकारियों का अड्डा रहे तहरीर चौक को ख़ाली कराने के लिए सेना को जूझना पड़ रहा है. जैसे ही प्रदर्शनकारियों को तहरीर चौक ख़ाली कराने की ख़बर मिली, बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी वहाँ पहुँच गए. शुरू में आराम से चौक ख़ाली कराने का सेना का अभियान अब खटाई में पड़ता दिख रहा है.

कई प्रदर्शनकारी सैनिकों से बहस कर रहे हैं और सेना उन्हें समझाने-बुझाने में लगी है. तहरीर चौक पर मौजूद बीबीसी संवाददाता जॉन लाइन का कहना है कि सेना को ये समझ में नहीं आ रहा है कि वे अब प्रदर्शनकारियों से कैसे निपटें.

कुछ प्रदर्शनकारियों का तर्क है कि वे उस समय तक तहरीर चौक ख़ाली नहीं करेंगे जब तक प्रस्तावित सुधारों की समयसीमा निर्धारित नहीं की जाती. एक दिन पहले सेना ने प्रदर्शनकारियों की आपत्ति पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा था कि वे निर्वाचित सरकार को सत्ता सौंपने को लेकर प्रतिबद्ध हैं.

अठारह दिनों तक चले प्रदर्शनों के बाद आख़िरकार 11 फरवरी को होस्नी मुबारक ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था. दूसरी ओर अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मिस्र में नागरिक सत्ता स्थापित करने के सेना के बयान का स्वागत किया है और कहा है कि मिस्र में लोकतंत्र की स्थापना से मध्यपूर्व में शांति और स्थिरता बहाल होगी.

इस बीच अमरीका के प्रमुख सैन्य अधिकारी माइक मलेन मध्यपूर्व में अमरीका के सहयोगी देशों से बातचीत के लिए दौरे पर हैं. उनका मकसद मिस्र के बदलते घटनाक्रम पर इन देशों से बातचीत करना है. सेना ने कहा है कि वो सत्ता की बागडोर देश की निर्वाचित सरकार को सौंपने के लिए प्रतिबद्ध है. हालांकि सत्ता हस्तांतरण के लिए कोई निश्चित समय सीमा नहीं दी गई है.

मिस्र में सितंबर में चुनाव होने थे लेकिन सत्ता में बदलाव के बाद ये मालूम नहीं कि चुनाव कब होंगे. सेना ने वर्तमान सरकार से फ़िलहाल कार्यवाहक सरकार की स्थिति में बने रहने को कहा है. शनिवार को सेना की ओर से दिए गए बयान में ये भी कहा गया कि सभी अंतर्राष्ट्रीय समझौतों को बरक़रार रखा जाएगा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+