करमापा को लेकर राजनीति कर रही है सरकार!

करमापा गलत है या सही इस का फैसला तो बाद में हो जायेगा लेकिन पहले हमें सरकार के रूख पर बात करनी चाहिए जिसके मुताबिक शुक्रवार तक करमापा को क्लीन चीट देने वाले सचिव साहब शनिवार को कहने लगे कि जांच अभी जारी है। आखिर वो कल झूठ बोल रहे थे या फिर उन्हें आज झूठ बोलना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि राज्य के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शनिवार को एक बयान में कहा कि पूरे मामले की गहन जांच चल रही हैं। पुलिस के साथ साथ केंद्रीय एजेंसयां भी इस मामले की गहन जांच कर रही हैं। और जब तक जांच पूरी नहीं की जाती तब तक करमापा को क्लीन चिट नहीं दी जा सकती।
अब कोई धूमल साहब से ये पूछे कि फिऱ क्यों उन्होंने शुक्रवार को चिल्ला-चिल्ला कर कहा था कि करमापा निर्दोष हैं। धूमल ने तो ये भी कहा है करमापा के ऊपर फेमा के तहत मामला दर्ज हो सकता है। तो फिर कल की उनकी बयानबाजी का क्या मतलब निकाला जाये।
क्या उन्होंने बिना किसी जांच पड़ताल के इतने संवेदनशील मु्द्दे पर बेवहकूफी भरा बयान दे दिया या फिर मामला कुछ और है। खैर जो हो हिमाचल सरकार के इस बदलफेर ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है क्या करमापा की सही में जांच हो भी रही है या फिर यू ही सरकार दिखावे में शोर मचा रही है। कहीं ये कोई राज नैतिक साजिश तो नहीं है?
आपको बता दें कि बौद्ध करमापा के मठ से करोड़ों रूपए की विदेशी मुद्रा बरामद की गई थी मठ से हजारों चीनी युआन भी बरामद हुए थे जिसके बाद उन पर चीन से संबंध होने का शक जताया जा रहा था। केन्द्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार भी इस बात का पत लगा रही है कि करमापा के मठ में इतना पैसा कहां से आया?
इस बारे में आप क्या सोचते हैं अपने विचार नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें।












Click it and Unblock the Notifications