600 से अधिक उत्पादों के लिए निर्यात प्रोत्साहन की घोषणा

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणज्यि और उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने शुक्रवार को कृषि व इलेक्ट्रोनिक्स जैसे क्षेत्रों में 600 से अधिक उत्पादों के लिए अतिरिक्त निर्यात प्रोत्साहनों की घोषणा की। इसका उद्देश्य श्रम आधारित और प्रौद्योगिकी आधारित उत्पादों के लिए प्रतिस्पर्धा को बढ़ाना है।

यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, "न केवल हम आसानी से 200 अरब अमेरिकी डॉलर के निर्यात लक्ष्य तक पहुंचेंगे, बल्कि उससे अधिक मूल्य का निर्यात करेंगे।"

शर्मा ने कहा कि प्रति वर्ष 25 प्रतिशत निर्यात वृद्धि के साथ हमारे निर्यात वर्ष 2014 तक दोगुना हो जाएंगे और प्रतिशत आंकड़ों में हमारे निर्यात वर्ष 2020 तक दोगुना हो सकेंगे।

इस अवसर पर वाणिज्य सचिव डॉ. राहुल खुल्लर और विदेश व्यापार महानिदेशक डॉ. अनूप के. पुजारी भी उपस्थित थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+