आर्थिक शिखर सम्मेलन में लघु उद्यम की प्रगति पर जोर
नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। भारत-अमेरिका आर्थिक शिखर सम्मेलन में लघु और मध्यम उद्यम को सशक्त बनाने और उसे वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला से जोड़ने पर जोर दिया गया।
यहां शुक्रवार को आयोजित सातवें सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि लघु और मध्यम उद्यम की पहल भारत और अमेरिका दोनों के लिए एक लाभदायक अवसर लेकर आई है। इसके तहत दक्षता का लाभ उठाने के लिए कम्पनियों को प्रोत्साहित किया जाएगा और पारस्परिक लाभ के लिए वैश्विक मूल्य श्रृंखला को मजबूती मिलेगी।
लघु और मध्यम उद्यमों पर विशेष रूप से केंद्रित सहयोग के नए क्षेत्रों का लेखा-जोखा करने के उद्देश्य से यहां आयोजित इस सम्मेलन में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र सहित सॉफ्टवेयर और सूचना प्रौद्योगिकी सेवाएं, संचार, कृषि आधारित व्यवसाय, सूक्ष्मता अभियंत्रण, खाद्य प्रसंस्करण, मनोरंजन, ऊर्जा उत्पादन, समाज सेवाएं भारत सरकार के अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्र हैं।
इस शिखर सम्मेलन में भारत और अमेरिका के बहुत से प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उन्होंने लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने के तरीके पर विचार-विमर्श किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications