मेरी किताब रेवोल्यूशन 2.0 का इंतजार करें : गोनिम
इसके साथ ही गोनिम ने लोगों से इंटरनेट क्रांति पर लिखी अपनी किताब 'रेवोल्यूशन 2.0' का इंतजार करने को कहा।
अब तक सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट ट्विटर पर 60,610 प्रशंसक रखने वाले और 4000 से अधिक ट्विट कर चुके गोनिम ने कहा, "मुबारक और उनके परिवार ने मिस्र के लोगों का जो धन चुराया है वह धन शहीदों के परिवारों को मिलना चाहिए और इस धन का इस्तेमाल मिस्र के पुननिर्माण में होना चाहिए।"
मिस्र में राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक की सरकार के खिलाफ गोनिम प्रदर्शनकारियों के लिए प्रदर्शन का एक केंद्रीय प्रतीक, आंदोलन का चेहरा और लोकतंत्र के नायक बन गए।
30 वर्षीय वाएल गोनिम मध्य पूर्व में गूगल के शीर्ष कार्यकारी और एक राजनीतिक कार्यकर्ता हैं। विरोध प्रदर्शनों में उन्होंने सक्रिय रूप से भाग लिया और इसके लिए उन्होंने कुर्बानी तक देने की बात कही।
गोनिम ने मुबारक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को इंटरनेट क्रांति का नाम दिया है। मुबारक पिछले 30 वर्षो से मिस्र पर शासन कर रहे थे।
गोनिम ने समाचार चैनल सीएनएन से बातचीत में गुरुवार को कहा था, "मैं इस विरोध प्रदर्शन को रेवोल्यूशन 2.0 कहूंगा।"
गोनिम को हिरासत में लिए जाने के बाद अधिकारियों द्वारा गत सात फरवरी को रिहा किया गया।
यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने आंदोलन की योजना बनाई थी, उन्होंने कहा, "हां, हमने यह योजना बनाई थी।"
"हमारी योजना सभी को सड़कों पर उतारने की थी। हमारी मांग लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी है।"
उन्होंने साफ-साफ कहा कि प्रतिबंधित संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड, जिसने सरकार से वार्ता की, वह इन सब में शामिल नहीं था।
गोनिम ने कहा, "यदि आप किसी समाज को आजाद करना चाहते हैं तो उसे इंटरनेट की पहुंच दे दीजिए। लोग खुद ब खुद शामिल होंगे। वे संवाद कायम करेंगे और सहयोग भी देंगे।"
सरकार द्वारा विरोध प्रदर्शन को खत्म करने के लिए वार्ता की कोशिश करने पर उन्होंने कहा, "यह बातचीत का वक्त नहीं रहा। हम 25 तारीख को सड़कों पर उतरे थे और हम वार्ता चाहते थे। हम अपनी सरकार से बात करना चाहते थे। हम तो सरकार का दरवाजा खटखटा रहे थे।"
उन्होंने रबर बुलेटों के साथ हमसे रात में वार्ता का फैसला किया। वह भी पुलिस के साथ। जिनके हाथों में डंडे थे, पानी की बौछार करने वाले उपकरण और आंसू गैस के टैंक थे। हमारे 500 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गोनिम ने कहा कि उन्हें निशाना बनाकर गिरफ्तार किया गया था। "वे मुझे ढूंढ रहे थे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications