महिला के गर्भाशय से निकाला 7 किलो का ट्यूमर
पश्चिमी दिल्ली के पश्चिम विहार स्थित एक्शन कैंसर अस्पताल में 45 वर्षीय एक महिला को पेट के फैलाव की शिकायत पर 27 जनवरी को भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने महिला के पेट में 10 इंच लंबी सात किलो का ट्यूमर होना बताया।
अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि स्त्री रोग विभाग के वरिष्ठ परामर्शी एस. के. दास के नेतृत्व में चिकित्सकों के दल ने यह सफल आपरेशन किया।
आपरेशन की प्रक्रिया लगातार चली। मरीज को छह दिन बाद छुट्टी दे दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications