शर्म-अल-शेख होगा मुबारक का अगला ठिकाना
सीनाई के दक्षिणी समुद्र तट पर स्थित शर्म-अल-शेख एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यहां कई शानदार होटल हैं। इनमें सीजन्स, मैरियट, शेरेटन और रिट्ज काल्र्टन प्रमुख हैं।
दुनिया भर से लोग छुट्टियां मनाने और यहां के समुद्र तटों का लुत्फ उठाने के लिए आते हैं। लोगों के बीच यहां कैसिनो और पब भी काफी लोकप्रिय हैं।
वर्ष 2005 में यह शहर आतंकवादी हमले का भी शिकार हुआ। इस हमले में 80 से अधिक लोग मारे गए थे। देश में पिछले समय से जारी आंदोलन की वजह से यहां के पर्यटन उद्योग को काफी क्षति पहुंची है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications