भारत ने किया मुबारक के पद छोड़ने का स्वागत (लीड-1)

नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। भारत ने शुक्रवार रात मिस्र के राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक के 30 साल बाद पद छोड़ने के फैसले का स्वागत किया और समयबद्ध तरीके से शांतिपूर्ण सत्ता हस्तांतरण की उम्मीद जताई।

विदेश मंत्री एस.एम. कृष्णा ने एक बयान में कहा, "मिस्र के लोगों की आंकाक्षा का ध्यान रखते हुए राष्ट्रपति मुबारक के पद छोड़ने के फैसले का हम स्वागत करते हैं।"

बयान में उन्होंने कहा, "हम सशस्त्र बलों की सर्वोच्च परिषद की उस वचनबद्धता का भी स्वागत करते हैं जिसमें उन्होंने खुला और शासन की जनतांत्रिक रूपरेखा तैयार करने के लिए समयबद्ध तरीके से शांतिपूर्ण सत्ता हस्तांतरण का वाद किया था।"

कृष्णा ने कहा, "हमें मिस्र के लोगों के साथ अपने गहरे पारम्परिक सम्बंध पर गर्व है। हम उन्हें शांति, स्थायित्व और समृद्धि की शुभकामनाएं देते हैं।"

इससे पहले मंत्रालय का बयान वेबसाइट ट्विटर पर जारी किया गया था।

उल्लेखनीय है कि मिस्र के उपराष्ट्रपति उमर सुलेमान ने काहिरा में मुबारक के पद छोड़ने की घोषणा की। यह घोषणा मिस्र में प्रदर्शन के 18वें दिन की गई। इस घोषणा का मिस्र के लोगों ने उल्लास के साथ स्वागत किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+