दक्षिण एशिया लोकतंत्र को लेकर प्रतिबद्ध : मीरा कुमार
कोलम्बो, 12 फरवरी (आईएएनएस)। लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने शनिवार को कहा कि दक्षिण एशिया के देशों ने लोकतंत्र को आगे बढ़ाने और उसकी रक्षा करने में अहम भूमिका का निर्वाह करते हुए विश्व को एक संदेश दिया है।
राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) के तीसरे एशियाई क्षेत्रीय सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मीरा कुमार ने कहा कि दक्षिण एशिया के विभिन्न देशों को लोकतांत्रिक व्यवस्था का अपना-अपना अनुभव है और सभी ने लोकतंत्र में आस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता दर्शाई है।
उन्होंने कहा कि ऐसे में सीपीए की बैठक में इन देशों ने साथ आकर और लोकतंत्र की रक्षा करने और उसे आगे बढ़ाने पर चर्चा कर विश्व को एक संदेश दिया है।
कुमार इस सम्मेलन की मुख्य अतिथि हैं। उन्होंने शनिवार की दोपहर श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे से मुलाकात की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications