अप्रवासी केरलवासियों को विकास में बनाएं भागीदार : व्यालार
प्रदेश कांग्रेस द्वारा केरल विकास कांग्रेस में प्रवासियों पर आयोजित एक सत्र को व्यालार रवि सम्बोधित कर रहे थे।
रवि ने कहा, "अप्रवासी केरलवासी प्रत्येक वर्ष राज्य में करीब 50 हजार करोड़ रुपये भेजते हैं और इस राशि का इस्तेमाल उपयोगी क्षेत्रों में किया जाना चाहिए। लेकिन ऐसा करने के लिए अभी कोई व्यवस्था नहीं है।"
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यो में एनआरके को उचित प्रतिनिधित्व नहीं दे रही है।
उन्होंने कहा, "राज्य सरकार ने एनआरके को कन्नूर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण में कम निवेश करने की अनुमति दी है। एनआरके द्वारा भेजे जाने वाली राशि का इस्तेमाल सेवाओं और पर्यटन उद्योग में किया जा सकता है।"
रवि ने कहा कि एनआरके की संख्या 20 लाख से अधिक है इनमें से 90 प्रतिशत मध्य पूर्वी देशों में काम करते हैं।
उन्होंने कहा कि अप्रवासी भारतीयों की समस्याओं को दूर करने के लिए मंत्रालय विभिन्न भारतीय दूतावासों में विशेष अधिकारियों की नियुक्ति करने की प्रक्रिया में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications