सुरक्षा परिषद में कृष्णा ने पढ़ा पुर्तगाली मंत्री का भाषण
सुरक्षा और विकास पर शुक्रवार को आयोजित परिचर्चा में कृष्णा ने पुर्तगाल के विदेश मंत्री लुइस अमादो का भाषण पूरे तीन मिनट तक पढ़ा। इस दौरान संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि हरदीप सिंह पुरी ने कृष्णा को उनकी भूल पर ध्यान दिलाया।
पुर्तगाल के विदेश मंत्री के भाषण का आरंभिक अंश संयुक्त राष्ट्र के सामान्य मुद्दों विकास और सुरक्षा से जुड़ा था।
विदेश मंत्री के भाषण में जब पुर्तगाल का उल्लेख आया तब पुरी ने जाकर कृष्णा को भाषण पढ़ने से रोका।
पुर्तगाली विदेश मंत्री का भाषण पढ़ते हुए कृष्णा ने कहा, "..यहां आज पुर्तगाली बोलने वाले देशों (सीपीएलपी) के दो सदस्यों, ब्राजील और पुर्तगाल के एक साथ मौजूद होने पर मुझे गहरा संतोष व्यक्त करने की अनुमति दें।"
विदेश मंत्रालय ने हालांकि इस गलतफहमी को तवज्जो न देते हुए कहा,"औपचारिक सम्बोधन का आरम्भिक अंश अभिवादन और विनम्रता से सम्बंधित होता है।"
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विष्णु प्रकाश ने कहा, "विदेश मंत्री शुक्रवार को यूएनएससी को सम्बोधित करते हुए अभिवादन का अंश अपने पहले के वक्ता के अभिभाषण से पढ़ा। इसके बाद उन्होंने महत्वपूर्ण बातें परिषद के समक्ष रखीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications