इसरो की एंट्रिक्स इकाई का होगा पुनर्गठन
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अंतरिक्ष आयोग ने एंट्रिक्स इकाई के लिए अलग अध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला लिया है। इस समय इसरो के प्रमुख के. राधाकृष्णन एंट्रिक्स कारपोरेशन के भी अध्यक्ष हैं।
सूत्रों ने बताया कि एंट्रिक्स के नए अध्यक्ष की नियुक्ति का फैसला इस इकाई के व्यापार में विस्तार की दृष्टि से लिया गया है।
यह फैसला उस बैठक में लिया गया, जिसमें प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री वी. नारायणसामी, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन एवं इसरो के कई शीर्ष अधिकारी मौजूद थे।
एंट्रिक्स और देवास मल्टीमीडिया के बीच 2005 में दो उपग्रहों को अंतरिक्ष में छोड़े जाने और उससे जुड़े एस-बैंड स्पेक्ट्रम के आवंटन के लिए समझौता हुआ था, जो विवादों में घिर गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications