भारत के साथ वार्ता की शुरुआत एक सफलता : पाकिस्तान
भूटान की राजधानी थिम्पू से लौटने के बाद पाकिस्तान के विदेश सचिव सलमान बशीर ने पत्रकारों को बताया, "हम वार्ता के लिए समय सीमा पर सहमत हुए हैं और जून में सचिव स्तर की वार्ता होगी इसके बाद दोनों देशों के विदेश मंत्री जुलाई में बैठक करेंगे।"
ज्ञात हो कि थिम्पू में दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) की बैठक से इतर सलमान बशीर और भारतीय विदेश सचिव निरूपमा राव ने रविवार को बैठक की। दोनों विदेश सचिवों की इस बैठक में द्विपक्षीय वार्ता शुरू करने पर सहमति बनी।
दोनों विदेश सचिवों ने थिम्पू में अपनी बैठक के बारे में अपनी सरकारों को अवगत कराया इसके बाद गुरुवार को द्विपक्षीय वार्ता के बारे में जानकारी दी गई।
बशीर ने कहा, "भूटान की राजधानी में बैठक अत्यंत रचनात्मक रही। मुझे राव से पूरा सहयोग मिला। हम दोनों देशों से जुड़े जटिल मुद्दों पर वार्ता करने जा रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications